Move to Jagran APP

महिला मंडल को मिलेंगे एक लाख

संवाद सहयोगी, कुल्लू : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि फरवरी में निर्माणाधीन महिला मंडल भव

By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 09:39 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 09:39 PM (IST)
महिला मंडल को मिलेंगे एक लाख

संवाद सहयोगी, कुल्लू : प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि फरवरी में निर्माणाधीन महिला मंडल भवन अप्पर ढालपुर को घोषित एक लाख की राशि इसी सप्ताह प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सासद रामस्वरूप शर्मा से इस महिला मंडल भवन के लिए कुल्लू दौरे के दौरान एक लाख रुपये देने का आश्वासन दिया था। राम सिंह ने कहा कि यह राशि जिला योजना विभाग कुल्लू द्वारा इसी सप्ताह जारी कर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त इस निमर्णणधीन भवन के शिलान्यास के समय अध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू ऋषभ कालिया ने भी केंद्रीय स्वास्थय मंत्री जेपी नड्डा की ओर से 2 लाख देने की घोषणा की थी। जिसे शीघ्र अति शीघ्र महिला मंडल को दिलाने का प्रयास जारी है। महिला मंडल प्रधान, उप प्रधान सावित्रा देवी, सचिव रोमा, कोषाध्यक्ष सीता देवी व अन्य महिला मंडल सदस्य तथा बिशन दास धीमान ने सासद राम स्वरूप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह व अध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू ऋषभ कालिया का आभार प्रकट किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.