प्रयोगशाला कर्मचारियों की अनदेखी हो रही : सतीश
पद्धर : प्रदेश शिक्षा प्रयोगशाला कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश गौतम व सचिव केडी शर्मा ने कहा कि
पद्धर : प्रदेश शिक्षा प्रयोगशाला कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सतीश गौतम व सचिव केडी शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रयोगशाला कर्मचारियों की अनदेखी हो रही है। गौतम ने कहा कि 1-1-1996 से शिक्षा प्रयोगशाला कर्मी एवं लिपिक वर्ग का वेतनमान 3120-5160 बराबर चलता रहा लेकिन बाद में अक्टूबर 2012 से लिपिक का पे बैंड 10300 तथा ग्रेड पे 3200 कर दिया गया। शिक्षा में कार्यरत प्रयोगशाला परिचर का वेतनमान वही पुराना 5910-20200 तथा ग्रेड पे 1900 ही दिया जा रहा है। इस समय हिमाचल प्रदेश के सभी विद्यालयों में 40 प्रतिशत प्रयोगशाला कर्मचारी अपने कार्य के अतिरिक्त लिपिक का कार्य भी कर रहे है। सभी वर्ग कर्मचारी 2012 से नया वेतनमान व ग्रेड पे ले रहा है लेकिन शिक्षा विभाग में कार्यरत प्रयोगशाला कर्मी को इन लाभों से वंचित रखा गया है। उन्होंने सरकार से माग की है कि शिक्षा प्रयोगशाला कर्मचारी संघ की मागों को शीघ्र पूरा किया जाए।