सुंदरनगर में बिगड़ी मनाली-चंडीगढ़ हाईवे की सूरत
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है।
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। इस पर वाहनों को चलाना भी जोखिम भरा हो गया है। यह बात सुदंरनगर के महादेव जोन के काग्रेस प्रधान दलीप कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि घागस से मंडी के लिए बनी सड़क पर गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। सड़क की टारिग कहीं-कहीं तो पूरी तरह से उखड़ गई है। आलम यह है कि सड़क ने नाले का रूप धारण कर लिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग केवल नाम का ही रह गया है। अगर हालत यही रहे तो कुछ दिन बाद इस मार्ग पर छोटे वाहनों को ले जाना मुशिकल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि फोरलेन का कार्य भी धीमि गति से चल रहा है। सड़क की दयनीय दशा से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है और आज तक न जाने कितने लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। किसी ने सड़क की मरम्मत करवाने की जहमत नहीं उठाई। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस सड़क की जल्द मरम्मत की जाए। इस अवसर पर श्याम लाल, संतराम, बसंत सिंह व लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे।