Move to Jagran APP

परिवहन कर्मियों को मिले 15 माह का यात्रा भत्ता

सुंदरनगर : हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम मजदूर संघ ने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कर दी है। संघ के इ

By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 06:23 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:23 PM (IST)
परिवहन कर्मियों को मिले 15 माह का यात्रा भत्ता

सुंदरनगर : हिमाचल प्रदेश परिवहन निगम मजदूर संघ ने मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कर दी है। संघ के इकाई महामंत्री सुंदरनगर महेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि परिवहन कर्मियों को 4-9-14 का लाभ दिया जाए। इसके अलावा ग्रेड पे का शीघ्र भुगतान किया जाए। कर्मचारियों को 15 माह का यात्रा भत्ता व ओवरटाइम शीघ्र दिया जाए। चालक-परिचालक व कर्मशाला तथा कार्यालय के कर्मचारियों को अनुबंध नीति के तहत बेसिक प्लस ग्रेड पे के आधार पर नियुक्ति दी जाए। उन्होंने प्रबंध निदेशक से गुहार लगाई कि इन मांगों को जल्द पूरा किया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.