Move to Jagran APP

कार्यकर्ता जनता को बताएं कांग्रेस की नीतियां : सुक्खू

सहयोगी, सरकाघाट : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के बीच ज

By Edited By: Published: Sun, 01 Mar 2015 09:19 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2015 04:01 AM (IST)
कार्यकर्ता जनता को बताएं कांग्रेस की नीतियां : सुक्खू

सहयोगी, सरकाघाट : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों से जागरूक करें। भ्रष्टाचार को खत्म करने की बीड़ा कांग्रेस ने ही उठाया था तथा पूर्व केंद्र सरकार ने सूचना का अधिकार लाकर उसे अमलीजामा पहनाया था। वह रविवार को बचत भवन सरकाघाट में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी व भाजपा ने देश के लोगों को झूठे सपने दिखाकर ठगा है। काले धन का ठिठोरा पिटने वाले मोदी अब बताए कि वे कौन नेता हैं, जिनका काला धन विदेशों में है। साथ में बताए कि वे कब लोगों के खाते में 15-15 लाख रुपये डालने जा रहे हैं। जिस मनरेगा योजना का मोदी मजाक उड़ा रहे हैं, वही आज महंगाई में लोगों का परिवार पाल रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अनुशासन में रहते हुए जनता के बीच सेवा भावना से जाएं। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रंगीला राम राव ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर, महासचिव पवन ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. जय कुमार आजाद, विद्यासागर शर्मा, अनिल शर्मा, योगराज ठाकुर, ब्रह्मादत्त शर्मा, एडवोकेट नरेश शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, सोशल मीडिया प्रभारी केके वर्मा व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.