केशव बने तहसील विकास सहकारी संघ के अध्यक्ष
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : तहसील विकास सहकारी संघ सुंदरनगर के चुनाव रविवार को हुए। इसमें हिमाचल प्रदेश
By Edited By: Published: Sun, 25 Jan 2015 05:53 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2015 05:03 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : तहसील विकास सहकारी संघ सुंदरनगर के चुनाव रविवार को हुए। इसमें हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के वर्तमान निदेशक केशव नायक को अध्यक्ष व उत्तम चंद को उपाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष केशव नायक ने कहा कि सुंदरनगर विकास सहकारी संघ को पूरे जिले में आदर्श सहकारी क्षेत्र बनाने का अभियान चलाया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से सहकारी क्षेत्र में विशेष पैकेज दिलाने की वकालत की जाएगी। उन्होंने इस चुनाव प्रक्रिया को करवाने में सहकारी विभाग जिला निरीक्षक हेम सिंह, निरीक्षक राजकुमार और समस्त संचालक मंडल का धन्यवाद किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें