गंदगी खुले में फेंकी तो पांच सौ रुपये जुर्माना
सहयोगी, लडभड़ोल : स्वच्छ भारत अभियान के तहत खद्दर महिला मंडल की सदस्यों ने मंडल प्रधान माया देवी की अ
सहयोगी, लडभड़ोल : स्वच्छ भारत अभियान के तहत खद्दर महिला मंडल की सदस्यों ने मंडल प्रधान माया देवी की अगवाई में स्थानीय राजकीय उच्च पाठशाला परिसर की सफाई की। माया देवी ने बताया कि इस दौरान स्कूली बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। इधर-उधर कूड़ा कचरा न फेंकने का भी आह्वान किया। स्कूली बच्चों सहित स्थानीय दुकानदारों व लोगों को स्वच्छता के प्रति आगाह किया गया है कि अगर कोई खुले में गंदगी फैलाते पकड़ा गया या देखा गया तो उसे महिला मंडल की ओर से 500 रुपये का जुर्माना किया जाएगा। सफाई अभियान में अन्य गाव की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। सफाई अभियान में लता देवी, रीनू देवी, गीता देवी, बीना देवी, आशा देवी, ब्यासा देवी, राणी देवी, पूजा देवी, कृष्णा देवी, अंजू देवी, अनिता देवी, निशा देवी, निर्मला देवी, ऋतु दगवी, नीमा देवी, पिंकी देवी, करुण देवी भी उपस्थित थे। खद्दर पंचायत प्रधान रेखा देवी ने इस मौके पर कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से लोगों को स्वच्छता के बारे में जानकारी मिलेगी साथ ही अन्य लोगों को भी इस तरह के कार्यक्त्रम की प्रेरणा मिलेगी।