कार्यकर्ता 31 दिसंबर तक बनाएं सौ सदस्य
भाजपा मंडी की बैठक में कार्यकर्ताओं से किया आह्वान संवाद सहयोगी, मंडी : भाजपा मंडल मंडी की मासिक ब
भाजपा मंडी की बैठक में कार्यकर्ताओं से किया आह्वान
संवाद सहयोगी, मंडी : भाजपा मंडल मंडी की मासिक बैठक शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष डीडी ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष डीडी ठाकुर ने बताया कि मंडी विस क्षेत्र में भाजपा का सदस्यता अभियान जारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लें व 31 दिसंबर से पहले प्रत्येक मतदान केंद्र से कम से कम सौ सदस्य अवश्य बनाएं। मंडी जोनल अस्पताल के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अस्पताल के साथ लगती नालियों की हालत काफी खराब है। नालियों में गंदगी फैली हुई है लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। स्वास्थ्य केंद्र कोटली आयुर्वेदिक चिकित्सक के सहारे चल रहा है। इसलिए स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाए। माध्यमिक पाठशाला संदोह में टीजीटी के खाली पड़े पदों को भरा जाए।
इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कपूर चंद पटियाल, रणबीर सिंह, टेक चंद सैनी, भाजयुमो महामंत्री प्रशांत, टेक चंद, सुमन शर्मा, प्रेमलता, गोपाल सिंह और लेखराज उपस्थित थे।