मंडल भाजपा आज से शुरू करेगी सदस्यता अभियान
सुंदरनगर : मंडल भाजपा सुंदरनगर की विशेष बैठक 22 नवंबर को चिनार होटल में मंडल अध्यक्ष बरागी राम की अध
By Edited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 07:53 PM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 07:53 PM (IST)
सुंदरनगर : मंडल भाजपा सुंदरनगर की विशेष बैठक 22 नवंबर को चिनार होटल में मंडल अध्यक्ष बरागी राम की अध्यक्षता में होगी। मीडिया प्रभारी सुभाष जगोता ने बताया बैठक में सुंदरनगर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जम्वाल विशेष तौर पर उपस्थित रहेगे। बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को मंडल में गति देने पर चर्चा कर इसे यहां पर विधिवत रूप से शुरू किया जाएगा। इस मौके पर मंडल के सभी मोर्चो, प्रकोष्ठों व बूथ व शक्ति केंद्र के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें