संजय गारला पाचवीं बार बने प्रदेश अध्यक्ष
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : कृषि प्रसार अधिकारी एवं सहायक कृषि विकास अधिकारी संघ का चुनाव अराजपत्रित कर
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : कृषि प्रसार अधिकारी एवं सहायक कृषि विकास अधिकारी संघ का चुनाव अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कागड़ा के अध्यक्ष रश्म राणा की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान संजय गारला को लगातार पाचवीं बार संघ की कमान सर्वसम्मति से सौंपी गई।
इसके अलावा वरिष्ठ उपप्रधान बलवंत सिंह, महासचिव रविंद्र नेगी व अतिरिक्त महासचिव जोगिंद्र शर्मा को बनाया गया। इसके अलावा उपप्रधान पद के लिए योगेंद्र गौतम व उपेंद्र ठाकुर को मनोनीत किया गया है। कानूनी सलाहकार पद के लिए विवेक ठाकुर, वित्त सचिव दुनी चंद कैंथल व मुख्य सलाहकार अजय कुमार को नियुक्त किया गया है। प्रदेशाध्यक्ष संजय गारला ने इस मौके पर कहा कि संघ जल्द ही मुख्यमंत्री से पंजाब आधार पर प्रदेश में भी कृषि प्रसार अधिकारियों को वेतनमान देने की माग भुनाने के लिए बचनवद्ध रहेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने एईओ के 150 पदों को भरने की घोषणा को जल्द से जल्द अमलीजामा पहनाने की माग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेलदारों के 300 पद खाली पड़े है और इन्हें भी भरने की मांग की गई है।