द्रंग भाजपा का श्रेष्ठ बूथ सम्मान समारोह 25 को
पद्धर : द्रंग मंडल भाजपा का श्रेष्ठ बूथ सम्मान समारोह 25 अक्टूबर को ग्राम पंचायत किगस में होगा। यह ज
By Edited By: Published: Wed, 22 Oct 2014 07:31 PM (IST)Updated: Wed, 22 Oct 2014 07:31 PM (IST)
पद्धर : द्रंग मंडल भाजपा का श्रेष्ठ बूथ सम्मान समारोह 25 अक्टूबर को ग्राम पंचायत किगस में होगा। यह जानकारी द्रंग मंडल भाजपा के अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मंडी संसदीय क्षेत्र के सासद रामस्वरूप शर्मा, मंडी संसदीय के प्रभारी जयराम ठाकुर तथा जिला मंडी भाजपा के अध्यक्ष जवाहर ठाकुर और मंडी जिला भाजपा प्रभारी गोविंद राम मौजूद रहेंगे। समारोह में सभी द्रंग भाजपा के श्रेष्ठ बूथ अध्यक्ष, पालकों और बीएलए को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने द्रंग मंडल कार्यकारिणी के सभी मोर्चा अध्यक्ष व महामंत्री, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य और भाजपा समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों से कार्यक्रम में शिरकत करने का आग्रह किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें