नानक को ग्राम केंद्र डोगरी की कमान
संवाद सूत्र, कुल्लू : कुल्लू भाजपा मंडल ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के समस्त 38 ग्राम केंद्रों के अध्
संवाद सूत्र, कुल्लू : कुल्लू भाजपा मंडल ने कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के समस्त 38 ग्राम केंद्रों के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। अध्यक्ष बिजेंद्र सेन ने बताया कि ग्राम केंद्र डोगरी का अध्यक्ष नानक चंद, शालंग का भक्त राम, भुट्टी का गोरखू राम, भल्याणी का जय चंद, भूमतीर का प्रहलाद, डुगीलग का शेर सिंह, पीज का मोहिद्र सिंह, गाधी नगर का अनिल महत, ढालपुर का विनय, लोअर ढालपुर का चंदन प्रेमी, सुल्तानपुर का तिजेंद्र शर्मा, सरवरी का मुकेश अरोड़ा, अखाड़ा बाजार का धनवीर गुप्ता, नेऊली का जगन्नाथ बजीर, पुईद का जीवन दास, सेऊगी का एसके शर्मा, बल्ह का श्याम अत्री, खड़ीधार का शिवचंद, जेष्ठा का कर्मदास, मौहल का दौलत राम, खोखण का तेज राम, शुरढ़ का चंद्रपाल ठाकुर, शमशी का तेंजिन बोध, भुट्टी कॉलोनी का हेमेंद्र चंदेल, भुंतर का दिनेश शर्मा, बड़ा भुईन का जगदीश, छयौर का केहर सिंह, भ्रैण का ओम प्रकाश, करलाधी का याली राम, जरी का धर्म चंद, कसोल का संजीव कुमार, मणिकर्ण का सुनील दत्त, बरशैणी का केहर सिंह, तोष का तेज सिंह को, जलूग्रा का राम लाल कपूर, शाट का प्रेम चंद, पूंथल को गोकल ठाकुर को और ग्राम केंद्र जा का अध्यक्ष तुले राम को नियुक्त किया गया है। इन सभी अध्यक्षों को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह ने बधाई भी दी है। वहीं, नगर परिषद कुल्लू के पार्षद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण कंबोज को भाजपा कुल्लू मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा कुल्लू मंडल के मीडिया प्रभारी कुलदीप नैय्यर ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए कंबोज को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही तलाड़ी के निवासी रामचंद को कुल्लू मंडल कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।