अब हर जिले में होगी रेडक्रॉस की वेबसाइट
जागरण संवाददाता, मंडी : प्रदेश के हर जिले में अब रेडक्रॉस की वेबसाइट होगी। मंडी की तर्ज पर हर जिले म
जागरण संवाददाता, मंडी : प्रदेश के हर जिले में अब रेडक्रॉस की वेबसाइट होगी। मंडी की तर्ज पर हर जिले में एक ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। रेडक्रॉस गतिविधियों में सबसे आगे रहने वाले मंडी जिले के इस फार्मूले को प्रदेशभर में लागू करने का निर्णय लिया गया है।
रेडक्रॉस में इस पहल को शुरू करने का प्रस्ताव भी मंडी जिला ने ही रेडक्रॉस की राज्यस्तरीय बैठक में रखा था। डीसी उपायुक्त संदीप कदम ने रेडक्रॉस की गतिविधियों को बढ़ाने और लोगों से सहयोग लेने के लिए ब्राड एंबेसडर बनाने की सलाह दी थी। इसके बाद अब मंडी जिले ने ही सबसे पहले पहल की है। इसके साथ ही वेबसाइट बनाने का काम भी सबसे पहले मंडी जिला ने किया है। अब प्रदेश के अन्य जिलों में भी अब मंडी की तर्ज पर ब्राड एंबेसडर बनाए जाएंगे। अन्य जिलों में भी ऐसे सेलेब्रिटी को तलाशा जाएगा जो कि निशुल्क में रेडक्रॉस के साथ जुड़कर लोगों से रेडक्रॉस को सहयोग देने की अपील करेगे। मंडी जिले में रेडक्रॉस ने क्रिकेट के उभरते क्रिकेटर ऋषि धवन को ब्राड एंबेसडर बनाया है। हालाकि रेडक्रॉस मंडी पहले कंगना राणौत को ब्राड एंबेसडर बनाना चाह रही थी, लेकिन किसी कारण यह बात सिरे नहीं चढ़ सकी। वहीं इसके बाद अब रेडक्रॉस ने ऋषि धवन को अपना ब्राड एंबेसडर बनाया है। उन्होंने बिना एक पैसा लिए रेडक्रॉस के लिए समय देने की मिसाल पेश की है। रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ओपी भाटिया ने कहा कि ब्राड एंबेसडर व वेबसाइट बनाने का फार्मूला प्रदेश के अन्य जिले भी अपनाने जा रहे हैं।