रमेश कुमार बने पंचायत सहायक संघ द्रंग के प्रधान
By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 01:03 AM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 01:03 AM (IST)
सहयोगी, पद्धर : द्रंग ब्लॉक अनुबंध पंचायत सचिव व पंचायत सहायक संघ की बैठक प्रधान मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें संघ की समस्याओं और लंबित मागों पर चर्चा की गई। वहीं संघ की पुरानी कार्यकारिणी को निरस्त कर नए सिरे से कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें रमेश कुमार को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इसके अलावा पवन कुमार उपप्रधान, किशोरी लाल सचिव, उत्तम चंद सह सचिव, नानक चंद कोषाध्यक्ष, नागू राम मुख्य सलाहकार, मोहन सिंह, देवी सिंह तथा विजय कुमार को प्रेस सचिव चुना गया। इसके अलावा राजकुमारी, कमला देवी, मोहन सिंह, बीरी सिंह, मेघ सिंह तथा सूरज सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। बैठक में माखन लाल, दुर्गा सिंह, भादर सिंह, मेघ सिंह, बीरी सिंह, मान सिंह तथा राजू राम सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें