किक बॉक्सिंग में छाए टिक्कर स्कूल के खिलाड़ी
By Edited By: Published: Fri, 22 Aug 2014 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 22 Aug 2014 01:00 AM (IST)
रिवालसर : राज्यस्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्कर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रियंका राणा ने 28 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उसने 32 किलोग्राम से कम वर्ग भार में भी स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 28 किलोग्राम से कम भार वर्ग में सौरभ ने रजत पदक जीता। 44 किलो ग्राम भार वर्ग में ममता ने कांस्य पदक तथा 40 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ग पदक जीता। 55 किलोग्राम भाग वर्ग में सुमना देवी ने कांस्य पदक जीता। पाठशाला के प्रधानाचार्य नरेश कुमार ने कहा कि इन बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र में आयोजित होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें