मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध करवाए जाएं
मंडी : सर्वदेवता सेवा समिति की कार्यकारिणी बैठक सनातन धर्म सभा मंडी में प्रधान शिवपाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। समिति के सचिव युद्ध कुमार शर्मा ने कहा कि बैठक में कार्यकारिणी सदस्य प्रेम सिंह ठाकुर पुजारी तुगासी गणपति ब्रह्मा देवता जंजैहली के आकस्मिक निधन पर मौन रखा गया। चौहार घाटी के प्रमुख देवता जिन्हें ठहरने के लिए पुरानी मंडी स्कूल में जो स्थान दिया जाता है। वह पर्याप्त नहीं है। पहले वहां तीन देवता ठहरते थे। अब छह देवता ठहरते है। व्यक्तियों की संख्या देखते हुए और स्थान उपलब्ध करवाने की जरूरत है। संस्कृति भवन का शीघ्र शिलान्यास किया जाए और शिलान्यास न होने तक आगामी शिवरात्रि में देवताओं को ठहरने के लिए उचित कमरे उपलब्ध करवाए जाए। बैठक में मंदिरों में चोरियों की वारदात को देखते हुए मंदिरों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि मंदिर स्थलों में पुलिस सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया जाए। इस संबंध में गत वर्ष पुलिस अधीक्षक मंडी समस्त कारदारों की बैठक की गई थी, जिसमें पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया था कि समस्त थाना प्रबंधक अधिकारों को सचेत किया जाएगा और ऐसी घटना पर विशेष ध्यान रखेंगे। हाल ही में हुई मंडी जिला में हुई चोरियों को देखते हुए सरकार से आग्रह किया है कि मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे उपलब्ध करवाएं जाए। व्यक्तियों की संख्या को देखते हुए जो देवताओं को राशन दिया जाता है, उसमें कुछ एक देवताओं को बहुत कम राशन दिया जाता है, जिसकी बढ़ोतरी कर आगामी शिवरात्रि में राशन की व्यवस्था को ठीक किया जाए। इस अवसर पर युद्ध कुमार शर्मा सचिव और रेवती राम शर्मा सदस्य देवकी नंदन शर्मा कोषाध्यक्ष, भीम चंद सरोच, अधरू राम गौतम, वेद राम घट्टा व कृष्ण पाल शर्मा आदि मौजूद रहे।