धर्मपुर कॉलेज में एनएसयूआइ ने छेड़ा सफाई अभियान
By Edited By: Published: Sat, 26 Jul 2014 06:37 PM (IST)Updated: Sat, 26 Jul 2014 06:37 PM (IST)
धर्मपुर : धर्मपुर कॉलेज में एनएसयूआइ के कैंपस अध्यक्ष पुनीत कुमार की अगुवाई में सफाई अभियान छेड़ा गया। इसमें संगठन के पूर्व सदस्य प्रवीण कुमार, दीपक, अजय, प्रदीप, सबनम, अनिल, मुकेश, महेंद्र, भादर सिंह, वीरेंद्र, कंचना, आरती, पूजा आदि ने भी योगदान दिया। एनएसयूआइ के संगठन अध्यक्ष पुनीत ने कॉलेज प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी की व्यवस्था करने की गुहार लगाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें