Move to Jagran APP

रोहतांग में हुई दो फीट बर्फबारी, मनाली में भी ग‍िरे बर्फ के फाहे

ह‍िमाचल प्रदेश के मनाली व लाहुल स्‍पी‍त‍ि में एक बार फ‍िर ताजा बर्फबारी हुई है। मनाली व लाहुल स्‍पी‍त‍ि को जोड़ने वाले रोहतांग दर्रे में दो फीट के करीब ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है।

By Munish DixitEdited By: Published: Tue, 21 Feb 2017 10:28 AM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 10:37 AM (IST)
रोहतांग में हुई दो फीट बर्फबारी, मनाली में भी ग‍िरे बर्फ के फाहे
रोहतांग में हुई दो फीट बर्फबारी, मनाली में भी ग‍िरे बर्फ के फाहे

मनाली [जेएनएन]: हिमाचल प्रदेश के मनाली व लाहुल स्पीति में एक बार फिर ताजा बर्फबारी हुई है। मनाली व लाहुल स्पीति को जोड़ने वाले रोहतांग दर्रे में दो फीट के करीब ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके अलावा मनाली में भी दो इंच तक हिमपात हुआ। इससे मनाली में एक बार फिर रौनक बढ़ गई है।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें: हिमाचल: लाहुल स्पीति में तबाही ला सकता है हिमस्खलन, चेतावनी जारी

मनाली के साथ लगते पर्यटन स्थल सोलंग और कोठी में 5 इंच बर्फ़बारी हुई है। बर्फ़बारी व बारिश के क्रम से पर्यटन नगरी मनाली में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मनाली के सभी पर्यटन स्थल बर्फ़बारी से चमक उठे है। दूसरी और लाहुल की चंद्रा और गाहर वैली में एक से डेढ़ फुट बर्फ़बारी हुई है। जबकि लाहुल स्पीति के जिला मुख्यालय केलंग में भी लगभग एक फीट तक हिमपात हुआ है। लाहुल घाटी में हिमस्खलन की आशंका से से लोग सहमे हुए हैं। उपायुक्त विवेक भाटिया ने बताया कि लोगों को हिमस्खलन की आशंका से आगाह कर दिया गया है तथा मौसम साफ न होने तक घरों से बाहर न जाने की सलाह दी गई है।

हिमाचल प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें:


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.