Move to Jagran APP

संगठन की मजबूती में जुट जाएं कार्यकर्ता : अनूप

संवाद सहयोगी, मनाली : कुल्लू जिला भाजपा चुनाव प्रभारी अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि समस्त पदाधिकारी स

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Sep 2017 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 20 Sep 2017 03:00 AM (IST)
संगठन की मजबूती में जुट जाएं कार्यकर्ता : अनूप
संगठन की मजबूती में जुट जाएं कार्यकर्ता : अनूप

संवाद सहयोगी, मनाली : कुल्लू जिला भाजपा चुनाव प्रभारी अनूप श्रीवास्तव ने कहा कि समस्त पदाधिकारी संगठन की मजबूती में जुट जाएं। सभी पदाधिकारी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने में भूमिका सुनिश्चित करें। उन्होंने मंगलवार को घुड़दौड़ में भाजपा मनाली मंडल के पदाधिकारियों से बैठक कर चुनावी टिप्स दिए।

loksabha election banner

मनाली मंडल अध्यक्ष दुर्ग ठाकुर ने कहा कि समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार्यो में जुट जाएं। मनाली में भाजपा का जनाधार बढ़ा है।

विधायक गोविंद ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का मनोबल बढ़ाया। महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि महिला मोर्चा भी पहले से मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में महिला मोर्चा भाजपा की जीत में अहम भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सीता राखा, बीडीसी सदस्य अनु आचार्य, अनीता, रजनी ठाकुर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.