सांस्कृतिक कार्यक्रम आज से
आनी : बरसों से आयोजित किये जा रहे आनी खंड की मुंडदढ़ पंचायत के श्वाड का लवी मेला 19 नवं
By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Nov 2017 07:24 PM (IST)Updated: Fri, 17 Nov 2017 07:24 PM (IST)
आनी : आनी खंड की मुंडदढ़ पंचायत के श्वाड में लवी मेला 19 नवंबर तक मनाया जाएगा। मेला कमेटी के अध्यक्ष पीसी परमार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजक आनी के मशहूर स्टार बैंड के सोनू और गुलाब ने बताया कि मेले में लोगों के मनोरंजन का भरपूर इंतजाम रहेगा। इस दौरान 18 और 19 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 18 नवंबर को वॉयस ऑफ मंडी सीएम बदारा और वॉयस ऑफ मनाली आशा शर्मा, सतीश आनंद जुगनू मुख्य आकर्षण होंगे। 19 नवंबर को विक्की राजटा लोगों का मनोरंजन करेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन आनी का स्टार बैंड कर रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें