गीत-संगीत के माध्यम से बताई सरकारी योजनाएं
संवाद सहयोगी, आनी : प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जा
संवाद सहयोगी, आनी : प्रदेश सरकार की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने आनी विधानसभा क्षेत्र में विशेष प्रचार अभियान चलाया है। इसके तहत निरमंड खंड की ग्राम पंचायत कोट, डीम, चायल व सराहन में गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान चूड़ेश्वर कलामंच सिरमौर के कलाकारों कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डीम पंचायत प्रधान भाग चंद, सचिव पंचायत पवन कुमार, वार्ड सदस्य दिलीप, महिला मंडल डीम की सदस्य, ब्लॉक समन्वयक कृष्ण लाल, ग्राम पंचायत चायल के प्रधान जगदीश चंद, वार्ड सदस्य छाया देवी, प्रधान महिला मंडल बिमला देवी, वार्ड सदस्य इंदिरा देवी, लीलावती, ज्ञानी देवी, डोडी देवी, गंगाराम, ग्राम पंचायत सराहन में बीडीसी सदस्य सुरमा देवी, वार्ड मेंबर इंदिरा देवी, कारदार उत्तम राम, देवीराम आदि उपस्थित रहे।