कुल्लू भाजपा ने हर बूथ पर फूंका सीएम का पुतला
संवाद सहयोगी, कुल्लू : भाजपा कुल्लू मंडल के सभी बूथों पर कोटखाई प्रकरण के विरोध में मुख्यमंत्री वीरभ
संवाद सहयोगी, कुल्लू : भाजपा कुल्लू मंडल के सभी बूथों पर कोटखाई प्रकरण के विरोध में मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह का पुतला फूंका गया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हर बूथ पर नारी शक्ति ने भाग लिया। कोटखाई मामले पर अभी तक संतोषजनक जांच न होने पर भाजपा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह से इस्तीफे की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ-बूथ पर जनता को प्रदेश सरकार की नाकामियों से अवगत करवाया। जिला मीडिया प्रभारी कुलदीप नैय्यर ने कहा कि भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम ¨सह ने आखाड़ा बाजार बूथ में मुख्यमंत्री के पुतले जलाने में कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया। भाजपा कुल्लू मंडल के अध्यक्ष बिजेंदर सैन मौहल बूथ पर मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राम ¨सह ने कहा कि वीरभद्र सरकार दोषियों को बचाने में लगी हुई हैं। वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था लड़खड़ा गई है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।
------------------
संवाद सहयोगी, मनाली : भाजपा मनाली मंडल ने कोटखाई व भुंतर में हुई छात्रा से दुष्कर्म व हत्या मामले के विरोध में वीरवार को जगह-जगह मुख्यमंत्री वीरभद्र ¨सह के पुतले फूंके और जमकर नारेबाजी की। मनाली के विधायक गो¨वद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। प्रदेश सरकार अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस सरकार से लोगों का मोह भंग हो गया है। मुख्यमंत्री को जनता के हित में इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष दुर्गा ठाकुर, महामंत्री ठाकुर दास व अखिलेष कपूर भी मौजूद रहे। जिला परिषद की सदस्या सीता राखा ने कराडसू में कार्यकर्ताओं के साथ सीएम का पुतला फूंका।
----------------------
संवाद सूत्र, भुंतर : जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र में छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले के विरोध में वीरवार को भुंतर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भुंतर नगर पंचायत की उपाध्यक्ष नीना राणा ने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। यही कारण है कि हिलाएं व स्कूली छात्राएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। कोटखाई प्रकरण व भुंतर की आठ वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटनाओं से देवभूमि शर्मसार हुई है। हालांकि इस मौके पर भुंतर भाजपा की गुटबाजी भी साफ नजर आई, क्योंकि इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा का कोई भी बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ और सीएम का पुतला भी महज तीन लाठियों पर टोपी रख कर बनाया गया था। इससे यह साफ हो गया कि विरोध प्रदर्शन का आयोजन जल्दबाजी में किया गया था।