Move to Jagran APP

मने गांव में भूस्खलन के बढ़ते खतरे पर गंभीर हुआ प्रशासन

संवाद सहयोगी, मनाली : मने गांव में भूस्खलन से बढ़ रहे खतरे पर स्पीति प्रशासन गंभीर हो गया है। लाहुल-

By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Jun 2017 01:01 AM (IST)Updated: Wed, 28 Jun 2017 01:01 AM (IST)
मने गांव में भूस्खलन के बढ़ते खतरे पर गंभीर हुआ प्रशासन
मने गांव में भूस्खलन के बढ़ते खतरे पर गंभीर हुआ प्रशासन

संवाद सहयोगी, मनाली : मने गांव में भूस्खलन से बढ़ रहे खतरे पर स्पीति प्रशासन गंभीर हो गया है। लाहुल-स्पीति विधायक रवि ठाकुर व देवा ¨सह नेगी ने भी गांव का दौरा कर हालात का जायजा लिया। हालांकि अधिकतर घर भूस्खलन वाले क्षेत्र से काफी दूर हैं लेकिन दो घर खतरे के करीब हैं। मने गांव के समीप पानी एकत्रित होने से झील बन गई है। आइपीएच विभाग झील से पानी निकालने में जुट गया है। पानी के निकलते ही भूस्खलन जैसी स्थिति कम हो जाएगी। स्पीति प्रशासन ने भूस्खलन से बने खतरे की जानकारी प्रदेश सरकार को दे दी है लेकिन अभी तक कोई भी भू-वैज्ञानिकों की सर्वे टीम काजा नहीं पहुंची है। ग्रामीण डिक्की डोलमा व छे¨रग ने बताया कि अधिकतर घर सुरक्षित हैं लेकिन भूस्खलन से दो-तीन घर पूर्ण रूप से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि भूस्खलन और पानी के रिसाव का स्थायी समाधान निकाला जाए।

loksabha election banner

काजा के एडीसी विक्रम ¨सह नेगी ने कहा कि गांव में स्थिति नियंत्रण में है। आइपीएच विभाग पानी से बनी झील को खाली कर रहा है। शीघ्र सरकार की ओर से भू-वैज्ञानिकों की सर्वे टीम मने गांव का दौरा करने काजा पहुंच रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.