बंजार में निरंकारी महासमागम कल
संवाद सहयोगी, बंजार : बंजार के मेला मैदान में रविवार को निरंकारी संघ का महासमागम होगा। इसकी तैयारिया
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jun 2017 01:01 AM (IST)Updated: Sat, 24 Jun 2017 01:01 AM (IST)
संवाद सहयोगी, बंजार : बंजार के मेला मैदान में रविवार को निरंकारी संघ का महासमागम होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और महासमागम को लेकर बंजार के मेला मैदान को दुल्हन की तरह सजा लिया है, भव्य पंडाल को बनाया गया है। बंजार के निरंकारी के मुखी कमली राम ने बताया कि समागम में करीब 2 हजार लोग भाग ले रहे हैं और इस समागम में दिल्ली से पूजनीय महात्मा डॉ. विजय शर्मा लोगों को आध्यात्मिक का ज्ञान देंगे। उन्होंने कहा कि इस मौके पर पूरे देश कई लोग आकर अपने जीवन को धन्य करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें