Move to Jagran APP

मिशन 50 प्लस के लिए कमर कसें कार्यकर्ता : खीमी राम

संवाद सहयोगी, कुल्लू : भाजपा के पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता मिशन 50 प्लस को हा

By Edited By: Published: Sun, 19 Feb 2017 08:28 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 08:28 PM (IST)
मिशन 50 प्लस के लिए कमर
कसें कार्यकर्ता : खीमी राम
मिशन 50 प्लस के लिए कमर कसें कार्यकर्ता : खीमी राम

संवाद सहयोगी, कुल्लू : भाजपा के पूर्व मंत्री खीमी राम शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता मिशन 50 प्लस को हासिल करने के लिए कमर कस लें। वह रविवार को थरास शक्ति केंद्र की बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। भाजपा सरकार आम लोगों की सरकार होगी। कुल्लू जिला में भी भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के दम पर चारों सीटों पर जीत दर्जकर भगवा लहराएगी। इस अवसर पर भाजपा के जिला सचिव पृथी ¨सह पाल, बंजार भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सोमदेव, दीवान शर्मा, भाजयुमो बंजार के अध्यक्ष र¨वद्र पाल, सचाणी पंचायत के उपप्रधान योगराज, थरास पंचायत उपप्रधान द¨वद्र, पूर्व जिप सदस्य तोली देवी के अतिरिक्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.