आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा मानदेय : शांडिल
संवाद सहयोगी, कुल्लू : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने बताया कि प्रदेश
संवाद सहयोगी, कुल्लू : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने बताया कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय पड़ोसी राज्यों के बराबर करने पर विचार कर रही है। इसकी शीघ्र ही घोषणा की जाएगी। मंत्री बुधवार को कुल्लू के देव सदन में मुस्कान व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए प्रदेश सरकार विशेष प्रयास कर रही है। इससे महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकेंगी। वहीं, शांडिल ने कहा कि युवा पीढ़ी प्राचीन भारतीय संस्कृति और सभ्यता से दूर हो रही है, इसलिए युवाओं को भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों के बारे में शिक्षित किया जाना चाहिए। महिलाओं से भेदभाव व अन्य कुरीतियों को खत्म करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए।