बटाहर गांव में मकान खाक, दस लाख का नुकसान
संवाद सहयोगी, मनाली : उपमंडल मनाली के बटाहर गांव में आग लगने से काठकुणी शैली का मकान राख हो गया। आरा
संवाद सहयोगी, मनाली : उपमंडल मनाली के बटाहर गांव में आग लगने से काठकुणी शैली का मकान राख हो गया। आराध्य देव पीलिया नाग के इस मकान में पांच भाइयों का परिवार रहता था। आग शाम साढ़े पांच बजे के लगभग लगी। आग लगते ही बटाहर गांव में अफरा-तफरी मच गई। पता लगते ही लोग घटनास्थल की ओर भागे। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका और मकान पूरी जल गया। हालांकि ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना मनाली अग्निशमन केंद्र को दी थी। अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी कमल स्वरूप ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने घर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। बताया कि देवता फाइया नाग के इस अढ़ाई मंजिल मकान में बटाहर गांव के चुहडू राम के बेटे रहते थे। वीरेंद्र ¨सह, डोला राम, पदम ¨सह, लच्छी पत्नी प्यारे राम और नेस राम का परिवार रहता था। फायर ब्रिगेड ने आग को फैलने से रोक लिया। उनके अनुसार आग लगने से 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रभावित लोग घर के अंदर से कुछ भी नहीं निकाल पाए हैं। इनका सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।