रिश्तेदार के घर गई लड़की से दुष्कर्म
संवाद सूत्र, कुल्लू : महिला पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया
संवाद सूत्र, कुल्लू : महिला पुलिस थाना कुल्लू के अंतर्गत एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शराब के नशे में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार वारदात का शिकार लड़की 22 अक्टूबर को अपनी एक रिश्तेदार के घर गई थी। उसके घर में बंजार के दो लोग बेली राम और छापे राम शराब पी रहे थे। इसके बाद कुछ लोगों ने छापे राम और लड़की को कमरे में बंद कर दिया। कमरे में पहले से दो बच्चे भी सो रहे थे। इस दौरान रात को छापे राम ने लड़की को कहा कि वह उससे शादी करेगा। युवती ने शादी से इंकार किया और कमरे से बाहर जाने का प्रयास किया, लेकिन छापे राम ने लड़की से दुष्कर्म किया। लड़की ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर परिजनों ने कुल्लू महिला थाना में शिकायत पत्र सौंपा। पुलिस ने छापे राम, बेली राम और मैना देवी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाया है। कुल्लू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।