सजला और सरसेई में बताया सूचना का अधिकार
संवाद सूत्र, कुल्लू : सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रचार को लेकर प्रदेश में विशेष जन जागरूकता अभ
संवाद सूत्र, कुल्लू : सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रचार को लेकर प्रदेश में विशेष जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी जागरूकता अभियान के तहत जिला में मन्नत कला मंच लोगों को लोकगीतों, नृत्य व नाटकों के माध्यम से जागरूक कर रहा है। मंगलवार को नग्गर विकास खंड के सजला व सरसेई में मंच के कलाकारों ने सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के बारे जानकारी दी। मंच के संयोजक नवनीत भारद्वाज ने बताया कि सूचना का अधिकार अधिनियम लोकतंत्र का एक ऐसा सशक्त हथियार बनकर उभरा है, जिससे न केवल सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आई है अपितु विकास कार्य में भी समयबद्धता आई है। शासन में जनता की भागीदारी और उसपर निगरानी किसी भी लोकतंत्र की सफलता का मापदंड होती है। कलाकारों में खूबराम तीर्थराम, चंपा, प्रिया ने नाटी डालकर लोगों का मनोरंजन किया। नवनीत, इंदू, रमेश, कुशाल, मानचंद, भोलाराम आदि ने नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी दी।