परिवहन निगम कर्मचारियों ने गेट मी¨टग कर बनाई रणनीति
संवाद सूत्र, कुल्लू : हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी समन्वय समिति कुल्लू के तत्वाधान में निगम के कर्
संवाद सूत्र, कुल्लू : हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी समन्वय समिति कुल्लू के तत्वाधान में निगम के कर्मचारियों ने 12 सूत्रीय मांग पत्र 26 मई को निगम मुख्यालय के प्रांगण में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए गेट मी¨टग की।
गेट मीटिंग में हिमाचल पथ परिवहन निगम समन्वय समिति के प्रदेश स्तर के सदस्यों ने कर्मचारियों को सम्बोधित किया तथा 12 सूत्रीय मांग पत्र की विस्तृत जानकारी दी। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में हिमाचल पथ परिवहन निगम को रोडवेज का दर्जा दिया जाने, हिमाचल पथ परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन का बजट में प्रावधान करने, समस्त कर्मचारियों के देय भत्तों तथा अन्य अदायगियों का भुगतान शामिल है। इसके अलावा हिमाचल पथ परिवहन निगम की विभिन्न श्रेणियों में स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए नई भर्तियों को शुरू करने, जीपीएफ ट्रस्ट की पुर्नसंरचना करने के साथ-साथ पीस मील वर्कर्स, टीएमपीए के लिए ठोस नीति बनाए जाने तथा इन पदों में कार्यरत कर्मचारियों को समान वेतन निर्धारण की भी मांग की जा रही है। इस गेट मी¨टग को प्यारे लाल कश्यप, हेमंत शर्मा, अमर चंद, रमेश कुमार तथा महिमन चंद्र ने संबोधित किया तथा कर्मचारियों से अपने हकों की लड़ाई के लिए आगे आकर 26 मई के धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी कर्मचारी अनिश्ििचतकालीन हड़ताल करने से नहीं रूकेंगे।