विकास खंड कार्यालय आनी में स्टाफ का टोटा
संवाद सूत्र, आनी : विकास खंड आनी कार्यालय में बीडीओ समेत करीब दस महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं। इस कारण पं
संवाद सूत्र, आनी : विकास खंड आनी कार्यालय में बीडीओ समेत करीब दस महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं। इस कारण पंचायत के विभिन्न विकास कायरें और मनरेगा संबंधी सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आनी के बीडीओ का तबादला होने के बाद कार्यालय के मुखिया के पद के ही खाली हो जाने से ब्लॉक संबंधित कई महत्वपूर्ण विकास कार्यो पर विराम लगा हुआ है। बीडीओ के अलावा एक साल से यहा अधीक्षक, अप्रैल माह के बाद से सीनीयर प्रोग्रेस सहायक का पद रिक्त है, जबकि चार साल से जेई व पाच साल से एसडीओ नहीं है। इसके साथ साथ एक महीने से एलएससीओ का पद रिक्त है, जबकि उद्योग प्रसार अधिकारी तथा दो पद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद कई वर्ष से रिक्त हैं।
--------
प्रधान संघ ने उठाई मांग
प्रधान-उपप्रधान संघ आनी के अध्यक्ष महेंद्र कायथ ने ब्लॉक कार्यालय में काफी समय से कई महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं। जिस वजह विभिन्न विकास कायरें पर असर पड़ रहा है। अन्य पंचायत प्रतिनिधियों सहित आम जनता ने सरकार से रिक्त पडे़ पदों को जल्द भरने की माग उठाई है।
----------
जल्द भरे जाएंगे पद
भले ही कुछ पद खाली हों, लेकिन जरूरी पद भरे पड़े हैं और लोगों का कार्य हो रहा है। जल्द ही खाली पडे़ पदों को भरा जा रहा है।
खूबराम आनंद, विधायक, आनी।