भगवान नृसिंह की निकली भव्य जलेब
चित्र सहित संवाद सूत्र, कुल्लू : कुल्लू के ढालपुर में दशहरा उत्सव के तीसरे दिन भगवान नृसिंह की भव
चित्र सहित
संवाद सूत्र, कुल्लू : कुल्लू के ढालपुर में दशहरा उत्सव के तीसरे दिन भगवान नृसिंह की भव्य जलेब निकली। दूसरी जलेब में बंजार, मनाली के नौ देवी देवताओं ने हिस्सा लिया। जलेब में भगवान नृसिंह का घोड़ा सज-धज कर आगे चला और उसके पीछे देवताओं के हारियानों ने भी खूब नाटी डाली। देवताओं के हारियान नाचते हुए ढालपुर से गुजरे और इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए विदेशी सैलानी भी उमड़ पड़े। इस जलेब को राजा की जलेब भी कहा जाता है। यह शाही जलेब पाच दिनों तक चलेगी। दशहरा पर्व में हिस्सा लेने आए सैकड़ों देवी-देवता बारी-बारी हिस्सा लेते हैं। इस जलेब में भगवान नृसिंह की घोड़ी सज धज कर चलती है। राजा की पालकी के साथ दोनों तरफ देवताओं के रथ चलते है। यह जलेब राजा की चानणी से शुरू होती है तथा पूरे ढालपुर की परिक्रमा करके चानणी के पास ही समाप्त होती है।