भ्रामक बयान देने वाले महासंघ के संविधान का अवलोकन करें
By Edited By: Published: Tue, 02 Sep 2014 07:22 PM (IST)Updated: Tue, 02 Sep 2014 07:22 PM (IST)
सुल्तानपुर : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक प्रधान सेस राम ठाकुर की अध्यक्षता में कुल्लू के सरवरी में हुई। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने सुरेंद्र मनकोटिया के कर्मचारी कल्याण बोर्ड का उपाध्यक्ष पद ग्रहण करने पर खुशी जताई। सेस राम ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिला में कुछ कर्मचारियों द्वारा भ्रमिक बयान दिए जाते हैं। इन्हें पहले महासंघ के संविधान का पूर्ण रूप से अवलोकन करना चाहिए। जिले में कर्मचारियों द्वारा दो कार्यकारिणी चुनी गई हैं। इनके प्रधानों व प्रतिनिधियों में तालमेल होना जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों को चेताया कि महासंघ के चुनाव हर बार की तरह समय पर होंगे। इस अवसर पर अमर सिंह, भादर चंद, प्रभा ठाकुर, विनोद कुमार, वीरी सिंह, महेंद्र ठाकुर, धनजय, सुदर्शन कुमार, रामलाल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें