Move to Jagran APP

10 फीसद बढ़ा देवी-देवताओं का नजराना

By Edited By: Published: Mon, 21 Oct 2013 01:00 AM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2013 01:03 AM (IST)
10 फीसद बढ़ा देवी-देवताओं का नजराना

जागरण संवाददाता, कुल्लू : मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू में भाग लेने वाले देवी-देवताओं की नजराना राशि में 10 फीसद वृद्धि करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गत वर्ष नजराने के तौर पर 39.29 लाख रुपये दिए गए थे। देवताओं के साथ आने वाले बजंतरियों को 10 हजार रुपये प्रति देवता व गैर माफीदार बजंतरियों को पांच हजार रुपये प्रति देवता विशेष आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी जो गत वर्ष के मुकाबले 59 फीसद अधिक है। वीरभद्र सिंह लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र कुल्लू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के समापन समारोह के अवसर पर बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं की पवित्रता को हर कीमत पर बनाए रखा जाएगा। 50 वर्ष से अधिक अस्तित्व वाले देवताओं को दशहरा उत्सव में आमंत्रित किया जाएगा। देवताओं के 'मोहरों' को प्रदर्शित करती पालकियों के साथ स्थानीय देवताओं के नाम पर धन उगाही की परंपरा से देवताओं की गरिमा कम हुई है जिसे रोका जाना चाहिए। इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दौरान सांसद प्रतिभा सिंह सहित कई गण्यमान्य उपस्थित थे।

किसी ने व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को सहन नहीं करेगी। भ्रष्टाचार में संलिप्त कोई भी व्यक्ति, वह चाहे कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो, बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में कानून अपना कार्य करेगा। उनकी किसी व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। भ्रष्टाचार से जुड़े किसी भी मामले की बिना किसी दुर्भावना से पूर्ण जाच होगी। पूर्व भाजपा सरकार ने दो बार उन्हें गलत तरीके से फंसाने की कोशिश की मगर उन्होंने न्यायालय में लड़ाई लड़ी और सभी आरोपों से पाक साफ होकर निकले।

पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज हरिपुर का लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने 8.75 करोड़ की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) के भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने इसका नाम पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज हरिपुर रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू का कुल्लू-मनाली से विशेष प्रेम था और उन्होंने इस स्थान का दौरा भी किया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.