पपरोला में आग से झुलसा युवक, हालत गंभीर
पपरोला के खूह बाजार में आग से एक युवक बुरी तरह से झुलस गया।
By Munish DixitEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 11:42 AM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:42 AM (IST)
जेएनएन, पपरोला। नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला के वार्ड सात खूह बाजार में शुक्रवार देर रात एक युवक आग से बुरी तरह से झुलस गया। उसे गंभीर हालत में पपरोला आयुर्वेदिक अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे टांडा रेफर किया गया है। युवक करीब 80 प्रतिशत झुलस गया है।
जानकारी अनुसार युवक भुवनेश घर में अकेला था और घर में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में ऐसा लग रहा है कि उसने केरोसिन फेंक कर खुद अपने आप को आग लगाई है तथा आग की चपेट में घर भी आ गया। बाद में आसपास के लोगों ने आग को बुझाया। लेकिन इससे भुवनेश बुरी तरह से झुलस चुका था। भुवनेश यहीं बाजार में दुकान करता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें