शिवनगर कॉलेज परिसर में रोपे 110 पौधे
संवाद सूत्र, खैरा : स्वामी विवेकानंद ग्रामोदय राजकीय महाविद्यालय शिवनगर के परिसर में पौधरोपण कि
संवाद सूत्र, खैरा : स्वामी विवेकानंद ग्रामोदय राजकीय महाविद्यालय शिवनगर के परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य आरके भाटिया ने की। इस मौके पर कॉलेज कैंपस के आसपास 110 पौधे रोपे गए। प्राचार्य ने विद्याíथयों को पर्यावरण का महत्व समझाया और पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्याíथयों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। अगर हर युवा एक पौधा लगाता है तो यह पर्यावरण के लिए सहायक होगा, क्योंकि जिस तरह से पेड़ कम हो रहे हैं, वह मानव हित के लिए शुभ संकेत नहीं है। कार्यक्रम में डॉ. मस्त राम, डॉ. आरएस चंदेल, प्रो. वीरेंद्र शर्मा, प्रो. हरीश कुमार व र¨वद्र कुमार आदि मौजूद रहे।