Move to Jagran APP

कर्मचारी संघर्ष मोर्चा को शिक्षक व सीएंडवी संघ का समर्थन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी संघर्ष मोर्चा की अहम बैठक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में हुई।

By Edited By: Published: Sun, 20 Jan 2019 08:26 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 10:56 AM (IST)
कर्मचारी संघर्ष मोर्चा को शिक्षक व सीएंडवी संघ का समर्थन
कर्मचारी संघर्ष मोर्चा को शिक्षक व सीएंडवी संघ का समर्थन

जेएनएन, पालमपुर। प्रदेश कर्मचारी संघर्ष मोर्चा की बैठक प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें राजकीय अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष पठानिया, सीएंडवी संघ के प्रदेश अध्यक्ष गुरदयाल व एनपीएस महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यापक संघ व सीएंडवी संघ ने वरिष्ठता लाभों के लिए कर्मचारी संघर्ष मोर्चा को समर्थन दिया। दोनों संघों ने इस मांग को सरकार तक पहुंचाने की बात कही। संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण कुमार, महामंत्री सुरेश कुमार ने समर्थन पर संघों का आभार व्यक्‍त किया।

loksabha election banner

संघर्ष मोर्चा के अनुसार 25 जनवरी को मांग को सरकार की ओर से पूरा करने की आस है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा वरिष्ठता लाभ पाना उनका अधिकार है और इससे वंचित रखना बेइंसाफी है। वर्तमान में प्रदेश में एक जैसी नीति के बावजूद अलग-अलग वरिष्ठता लाभ मिल रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा 2002 की विवादित भर्तियों में जिन अध्यापकों को 2008 के बाद नियुक्ति मिली, उन्हें वरिष्ठता से लेकर आर्थिक लाभ भी दिए गए। साथ ही 95 फीसद अनुदान प्राप्त स्कूलों के अध्यापकों को भी यह लाभ मिले हैं। मगर 2008 से प्रचलित अनुबंध प्रथा के तहत नियुक्त अध्यापकों को वरिष्ठता लाभ नहीं दिए जा रहे हैं।

इस मौके पर पंप ऑपरेटर वृत्त प्रधान कांगड़ा जगदीप डोगरा, मोर्चा अध्यक्ष प्रवेश कुमार, मोर्चा सलाहकार सुशील कुमार, चमनलाल, कल्पना धीमान, अनीता कुमारी, रीता डोगरा, अध्यापक संघ के जिला सचिव ओंकार चंद, सुधीर पठानिया, भूप सिंह, पूर्ण चंद, चमनलाल व अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.