केवि योल ने मनाया स्काउट एंड गाईड स्थापना दिवस
संवाद सहयोगी, योल : केंद्रीय विद्यालय योल छावनी में बुधवार को स्काउट एंड गाइड स्थापना दिवस का आयोजन
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Feb 2017 12:25 AM (IST)Updated: Thu, 23 Feb 2017 12:25 AM (IST)
संवाद सहयोगी, योल : केंद्रीय विद्यालय योल छावनी में बुधवार को स्काउट एंड गाइड स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य गिरीश चंद ने की। कार्यक्रम से पूर्व लार्ड वेडन परवल व लेडी परवल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर किया गया। इस दौरान प्रभारी सुरेश धीमान ने स्काउट एंड गाईड के संस्थापक की जीवनी पर विस्तृत जानकारी दी। अपने संबोधन मे प्रधानाचार्य गिरीश ने कहा कि समाज में निस्वार्थ भाव कार्य करना चाहिए। इस मौके पर स्कूल की उप प्रधानाचार्य विनीता ¨हदी विभागाध्यक्ष अंजू अवस्थी ने छात्रों को अच्छे विचारवान व संस्कारी होने का परार्मश दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें