ब्रह्माकुमारी ने निकाली शिव झांकी
संवाद सहयोगी, पालमपुर : प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पालमपुर की ओर से बुधवार को शिव
संवाद सहयोगी, पालमपुर : प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पालमपुर की ओर से बुधवार को शिव झांकी निकाली गई। इस पवित्र शिव झांकी को लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता विकास सूद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ईश्वरीय विश्वविद्यालय पालमपुर की ओर से भगवान शिव की झांकी निकालकर शिवरात्रि पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला गया। विश्वविद्यालय पालमपुर की प्रभारी विद्या प्रेम बहन ने बताया कि आध्यात्मिक अर्थ में रात्रि का विनाश है। आज संसार में चारों ओर ¨चता, भय और निराशा का वातावरण मनुष्य विकारों की अग्नि में तप रहा है। प्राणी मात्र पर दुखों और प्राकृतिक आपदाओं का पहाड़ टूट रहा है। गीता में लिखे धर्मग्लानि के सभी प्रतीक दिखाई दे रहे हैं। महापरिवर्तन की तैयारी हो चुकी है। इसी समय परमात्मा शिव एक साधारण तन में अवतरित होकर नई सृष्टि की स्थापना का महान कार्य कर रहे हैं। शिवरात्रि पर्व परमात्मा के इस महान कर्तव्य का यादगार पर्व है।