पलंबरों को दी नई तकनीक की जानकारी
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : बुधवार देश की अग्रणी पाईप निर्माता कंपनी फिनोलेक्स द्वारा पलंबिंग की
जागरण संवाददाता, नगरोटा बगवां : बुधवार देश की अग्रणी पाईप निर्माता कंपनी फिनोलेक्स द्वारा पलंबिंग की नई तकनीकी के संबंध में जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। फिनोलेक्स पाईप के डीलर क्वालिटी हार्डवेयर के अरविंद शर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में नई तकनीक से प्लविंग करवाने की आवश्यकता है। घरेलू क्षेत्र भी नई तकनीक से अछूता नहीं रहा है। फिनोलेक्स कम्पनी की ओर से परितोष कोरला ने बताया कि बेहतर तकनीक का लाभ तभी प्राप्त होता है जब ब्राडेंड पाईप का इस्तेमाल किया जाए। फिनोलेक्स कंपनी पिछले लगभग 30 वर्षो से उपभोक्ताओं के विश्वास जीत कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। कम्पनी द्वारा उच्च गुणवता के उत्पाद उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर उपस्थित कुशल पलम्बरों को नई तकनीक की जानकारी उपलब्ध करवाई गई।