सनातन धर्म में व्रतों का महत्व बताया
परागपुर : सदाशिव मंदिर पुरत्याला अधे दी हट्टियां में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन पंडित सुमि
By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Feb 2017 11:22 PM (IST)Updated: Wed, 22 Feb 2017 11:22 PM (IST)
परागपुर : सदाशिव मंदिर पुरत्याला अधे दी हट्टियां में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन पंडित सुमित शास्त्री ने सनातन धर्म में व्रतों का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि महादेव की पूजा शायद ही संसार में कोई ऐसा स्थान होगा, जहां न होती हो। शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा का शास्त्रों में बड़ा फल बताया गया है। विजया एकादशी के व्रत को करने से हमारे न्यायालय संबंधी विवादों में विजय प्राप्त होती है। वीरवार को यहां बाल गोपाल की सुंदर झांकी निकाली जाएगी। कथा में कमलेश कुमारी, रेणु बाला, वीना देवी, नेहा व प्रीतो देवी ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें