ढुगियारी में महिला मंडल ने संवारी बावड़ी
कागड़ा : पूर्व पंचायत समिति चेयरमैन कुलभाष चौधरी के मार्गदर्शन से ग्राम पंचायत निचली ढुगियारी में साई
कागड़ा : पूर्व पंचायत समिति चेयरमैन कुलभाष चौधरी के मार्गदर्शन से ग्राम पंचायत निचली ढुगियारी में साई महिला मंडल सदस्यों ने बावड़ी व रास्तों की सफाई की। महिला मंडल प्रधान ज्ञानो देवी ने बताया कि महिला मंडल की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए प्रयास जारी हैं। इस मौके पर कुलभाष चौधरी ने कहा कि संपूर्ण स्वच्छता के लिए जरूरी है कि जहा पर हम रहते हैं, उसके आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखा जाए। उन्होंने बताया कि बावड़ियों की सफाई समय-समय पर होती रहनी चाहिए। कुलभाष ने महिला मंडल की ओर से किए जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होंने कहा कि जागरूकता के लिए जरूरी है कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजित हों। उन्होंने महिला मंडल को इनाम के तौर पर 81 सौ रुपये देने की बात कही। इस मौके पर महिला मंडल की महामंत्री आशा देवी, जनका देवी, कृष्णा देवी, मनजीत व अन्य लोग उपस्थित थे।