हरनोटा में महिलाओं ने की कुएं की सफाई
राजा का तालाब : महालक्ष्मी महिला मंडल हरनोटा की प्रधान नीलम कुमारी व हरनोटा पंचायत प्रधान जगदीश चंद
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Feb 2017 12:52 AM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 12:52 AM (IST)
राजा का तालाब : महालक्ष्मी महिला मंडल हरनोटा की प्रधान नीलम कुमारी व हरनोटा पंचायत प्रधान जगदीश चंद की अध्यक्षता में वीरवार को सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं ने घरों के आसपास, गली- मोहल्लों व पानी निकासी नालियों को साफ रखने के लिए लोगों को जागरूक किया। गांव में स्थित कुएं की सफाई कर उसमें दवाई भी डाली गई। इस मौके पर महिला मंडल उपप्रधान संतोष कुमारी, दर्शन देवी, रक्षा देवी, निशा देवी, इंदिरा देवी व संतोष कुमारी मौजूद रहीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें