शीतला माता मंदिर में यज्ञ आयोजित
रैत : शीतला माता मंदिर धनोटू में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के नवनिर्मित मुख्य गेट का
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Feb 2017 12:49 AM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2017 12:49 AM (IST)
रैत : शीतला माता मंदिर धनोटू में यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के नवनिर्मित मुख्य गेट का उद्घाटन धनोटू गांव के 90 वर्षीय बुजुर्ग ईश्वर दास ने किया। मंदिर की स्थापना स्थानीय ग्रामीण सिद्धु राम शर्मा ने की थी। यज्ञ के पश्चात भजन-कीर्तन भी किया गया। इस अवसर पर रमेश पाधा, उपप्रधान अंबिया राम, पूर्व उपप्रधान मेहर सिंह, प्रकाश, पूर्ण चंद, माया राम व फुमण राम उपस्थित रहे। इन सभी ने यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर विश्व शांति की कामना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें