श्मशानघाट निर्माण में विलंब से रोष
योल : श्री चामुंडा में श्मशानघाट के निर्माण में विलंब पर वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्य महेश्वर द
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 09:38 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 09:38 PM (IST)
योल : श्री चामुंडा में श्मशानघाट के निर्माण में विलंब पर वरिष्ठ नागरिक संगठन के सदस्य महेश्वर दत्त शर्मा, कुलदीप शर्मा व ओंकार ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि करीब तीन माह का समय श्मशानघाट के निर्माण के लिए बजट मिले हो गया है, लेकिन अभी तक श्मशानघाट के लिए भूमि का भी प्रावधान नहीं हो सका है। संगठन ने मंदिर प्रशासन से जल्द श्मशानघाट के निर्माण की गुहार लगाई है। मंदिर अधिकारी ग्रिजेश चौहान ने बताया कि भूमि चयन की प्रक्रिया चली हुई है और जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें