कांगड़ा में शुरू हुए पंचभीष्म, सज गया मां जयंती का दरबार
जयंती माता मंदिर कांगड़ा में आज से पंचभीष्म के मेले शुरू हो गए। इस बार भी इन मेलों को लेकर मां के दरबार को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है।
By Edited By: Published: Wed, 09 Nov 2016 09:48 PM (IST)Updated: Thu, 10 Nov 2016 03:48 PM (IST)
कांगड़ा [जेएनएन] : जयंती माता मंदिर में आज से पंचभीष्म के मेले शुरू हो गए। इस बार भी इन मेलों को लेकर मां के दरबार को खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। कांगड़ा में मां जयंती का मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित है। इन मेलों के दौरान पांच दीये मां के दरबार में पांच दिन तक अखंड जलेंगे।
पढ़ें: आंवले के वृक्ष में समस्त देवी-देवताओं का निवास होता है
पुलिस व स्थानीय प्रशासन भी मेलों के सफल बनाने के लिए लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाता है। मेलों के दौरान कांगड़ा ही नहीं बल्कि अन्य जिलों से भी श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचते है। डीएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस की व्यवस्था की गई है।
पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला शुरू, सीएम ने किया शुभारंभ
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें