डॉ. गुरदर्शन ने संभाला एमएस टांडा का कार्यभार
जागरण संवाददाता, टांडा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कांगड़ा स्थित टांडा
जागरण संवाददाता, टांडा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कांगड़ा स्थित टांडा को नया चिकित्सा अधीक्षक मिल गया है। डॉ. गुरदर्शन ने टांडा मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सा अधीक्षक के रूप में बुधवार को कार्यभार संभाल लिया है। डॉ. गुरदर्शन को प्रशासनिक कार्यो का लंबा अनुभव है। वह स्वास्थ्य प्रशिक्षण संस्थान छेब के प्राचार्य थे। डॉ. गुरदर्शन इससे पहले सिविल अस्पताल कांगड़ा के चिकित्सा अधीक्षक भी रहे हैं।
बुधवार दोपहर बाद टांडा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार संभालने के बाद डॉ. गुरदर्शन ने बताया कि मरीजों को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाना उनकी प्राथमिकता है। अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें इसके लिए प्रयास करेंगे। अस्पताल में स्ट्रेचर व व्हील के कमी के सवाल में उन्होंने कहा कि अभी कार्यभार संभाला है। इस संबंध में जानकारी नहीं है कि कितनी स्ट्रेचर व व्हील चेयर हैं। प्रयास रहेगा कि स्ट्रेचर व व्हील चेयर के लिए किसी तीमारदार को न भटकना पड़े। इनकी पूरी व्यवस्था करवाई जाएगी। लैबों की स्थिति में सुधार व यहां कार्यरत कर्मचारियों की समस्याएं के समाधान के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
डॉ. वाईडी शर्मा के तबादले के बाद से टांडा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा अधीक्षक का पद खाली था। डॉ. वाईडी शर्मा सीएमओ चंबा का कामकाज देख रहे हैं।