कांगड़ा में एक दिन में ही बिक गए करोड़ों के वाहन
बीएस-3 वाहनों में पहली अप्रैल से लग रहे प्रतिबंध को देखते हुए दुपहिया वाहन कंपनियों द्वारा दी गई छूट के कारण जिला कांगड़ा में एक ही दिन में करोड़ों के वाहन बिक गए।
कांगड़ा [नीरज व्यास]: सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पहली अप्रैल से बीएस-3 वाहनों पर प्रतिबंध से दोपहिया बाजार में लगी सेल में ग्राहकों का हुजूम टूट पड़ा। न पंडित, न मुहूर्त न दिन न रात जिसे जैसे मौका मिला उसने अपना जुगाड़ भिनाकर वाहन हासिल कर लिया। न खरीदते वक्त कोई वाहन का रंग देखा गया जैसे मिला बस खरीदने की हौड़ ग्राहकों में रही। कुछ लोग जो अाराम से वाहन लेने के मूड़ में थे वह साढ़े दस बजे शो रूमों में पहुंचे, लेकिन तब तक कोई भी वाहन शो रूम में शेष नहीं बचा रहा गया था। सुबह जिन ग्राहकों ने वाहन खरीदे उनके दस्तावेज बन रहे थे।
यह भी पढ़ें: B3 वाहनों पर लगी रोक: पटना में धनतेरस की तरह मिल रही बंपर छूट
कांगड़ा शहर के तमाम शो रूम में अाउट अॉफ स्टाक हो गया है। जो भी वाहन यहां डीलरों के पास उपलब्ध थे वह वीरवार को ही बिक गए थे, जबकि कुछ शेष बचे वाहन शुक्रवार को सुबह बिके। वीरवार रात एक बजे तक अोटी सेल चलती रही। इस मौके तक जिसकों जैसा भी रंग व जिस भी कंपनी का वाहन मिला उसे खरीदने में कोई देरी नहीं की। कांगड़ा में सिटी अोटो मोबाइल के मालिक बिमल वालिया ने बताया कि उन्होंने 22 के करीब वाहन बेचे हैं अब स्टॉक में ही कोई दुपहिया वाहन नहीं है। हीरो कांग़ड़ा बलदेव राज एंड सन्ज के प्रभारी ने बताया कि उन्होंने अभी तक 32 के करीब वाहनों की सेल कर दी है। अब स्टॉक में कोई वाहन नहीं है। बज्रेश्वरी होंडा के मालिक ने बताया कि उन्होंने दो दिन में 250 के करीब दुपहिया वाहन बेच दिए हैं। अब स्टॉक में उनके पास कुछ नहीं है। टीवीएस मोटर कंपनी के एमडी कपिल वालिया ने बताया कि उन्होंने 150 के करीब दुपहिया वाहन बेचे हैं। उनके पास अब स्टॉक में कोई भी शेष संबंधित वाहन उपलब्ध नहीं है।