भाजपा पर गद्दी समुदाय के नाम पर राजनीति चमकाने का आरोप
संवाद सूत्र, बडूखर : प्रदेश में काग्रेस सरकार ने विकास को गति दी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 09:39 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 09:39 PM (IST)
संवाद सूत्र, बडूखर : प्रदेश में काग्रेस सरकार ने विकास को गति दी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हर वर्ग के लोगों से मिलकर उनकी समस्या को सुलझाने का प्रयास किया है परंतु भाजपा लोगों को गुमराह कर मुख्यमंत्री व प्रदेश सरकार के प्रति भड़का रही है। यह बात काग्रेस के ब्लॉक महासचिव राघव सिंह पठानिया ने बडूखर में प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह स्वच्छ छवि के इंसान हैं और अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा बढ़ावा गद्दी समुदाय के लोगों को ही दिया है। भाजपा के नेता इस मुद्दे को बार-बार उछालकर राजनीति चमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार भी विकास के बूते सत्ता में काबिज होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें