कांग्रेस राज में विकास में पिछड़ा पालमपुर : प्रवीण
जागरण संवाददाता, पालमपुर : कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पालमपुर विकास में पिछड़ गया है। अ
जागरण संवाददाता, पालमपुर : कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पालमपुर विकास में पिछड़ गया है। अब सत्ता जाती देख कांग्रेस नेता कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। यह बात पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि गोपालपुर पीएचसी के भवन के लिए भाजपा शासनकाल में एक करोड़ रुपये से अधिक राशि मंजूर हुई थी। इसके उद्घाटन मौके पर इसे सीएचसी बनाने की घोषणा हुई, जबकि यहां सुविधाएं अब भी पीएचसी के बराबर हैं। जिन कार्यो के लिए भाजपा ने अपने कार्यकाल में बजट दिया था, उन्हीं के लोकार्पण सरकार कर रही है। क्षेत्र में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। कंडबाड़ी में एक पूर्व फौजी की हत्या व कालू दी हट्टी में सरेआम हुई मारपीट इसके उदाहरण हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी, बंदला के प्रधान विजय भट्ट व मान चंद भी मौजूद रहे।